देवर प रहब होली में | Devar Pe Holi Me Rahab | Arvind Akela Kallu , Shilpi Raj | Bhojpuri Hit Holi Song 2024

देवर प रहब होली में | Devar Pe Holi Me Rahab | Arvind Akela Kallu , Shilpi Raj | Bhojpuri Hit Holi Song 2024

https://youtu.be/OnMDHfUHE8o


► Song :- Devar Pe Rahab Holi Me ► Singer :- Arvind Akela Kallu , Shilpi Raj ► Lyrics :- Akhilesh Kashyap ► Music :- Arya Sharma ► Composer :- Adarsh Singh ► Featuring :- Arvind Akela Kallu , Shweta Mahara , Sahil Jha,Abhishek

देवर प रहब होली में | Devar Pe Holi Me Rahab Video

 “देवर प रहब होली में”अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज का नया होली गाना ने मचाया तहलका.

भोजपुरी युवा दिलों की धडकनों पर राज करने वाले सुपर स्टार एक्टर सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी गाना “देवर प रहब होली में” रिलीज के साथ ही तहलका मचा रहा है. इस गाने में होली के रंगों की मस्तियों के बीच देवर – भाभी के होली संवाद को भी समावेशित किया गया है. यह गाना बेहतरीन है. लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं. इस गाने में कल्लू का साथ दे रही हैं शिल्पी राज, जो अपनी बेहतरीन आवाज से दर्शकों के दिलों पर ना सिर्फ राज करती हैं, बल्कि फैंस उनके गानों का बेसब्री से इंतज़ार भी करते हैं. इस गाने में कल्लू और शिल्पी की युवा जोड़ी ने मिलकर धमाल मचा दिया है.

भोजपुरी गाना “देवर प रहब होली में” को लेकर अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि यह गाना होली स्पेशल है, जो भोजपुरिया फैंस के लिए मेरी तरफ से एक संगीतमय उपहार है. आप हमारे इस गाने को खूब एन्जॉय करिए. गाने में होली का अभूतपूर्व संवाद है. होली में गीत संगीत हमारी संस्कृति और लोक गीत का अभूतपूर्व हिस्सा रही है. इसको जीवित रखने के लिए हम हर साल होली की एक से बढ़ कर एक गीत लेकर आते हैं. इसी क्रम में यह गाना भी है. हम भोजपुरी के दर्शकों से आग्रह करेंगे कि वे इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें.


Post a Comment

0 Comments